दिल्ली से नैनीताल घूमने आई युवती से दुराचार की कोशिश, टैक्सी चालक पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आ रही युवती के साथ नशे में धुत टैक्सी चालक ने अपहरण कर उसके साथ छेडख़ानी करने के साथ ही दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। युवती ने जंगल में सडक़ किनारे कलमठ में छिपकर जान बचाई। रात के अंधेरे में युवती नहीं मिली तो टैक्सी चालक फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह होने पर एक स्थानीय महिला की मदद से पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही बीडी पाण्डे अस्पताल जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन ने की शान्ति औऱ सौहार्द बनाये रखने की अपील

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी युवती बीती रात करीब 12 बजे हल्द्वानी से नैनीताल आ रही थी। युवती टैक्सी में अकेली थी। जिला मुखयालय नैनीताल से करीब 12 किलोमीटर दूर हल्द्वानी रोड पर टैक्सी चालक ने कार हाइवे के बजाय आडूृखान को जाने वाली लिंक रोड की ओर से मोड़ दी और आगे जाकर रोक दी, इसी बीच उसने युवती के साथ छेडख़ानी शुरू कर दी तो युवती ने विरोध किया तो उसने युवती के साथ मारपीट की। युवती डर से जंगल की ओर भाग गई। काफी हो हल्ला करने पर टैक्सी चालक फ रार हो गया। घटना के बाद डरी युवती ने पूरी रात जंगल में बिताई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

शुक्रवार सुबह आडूखान की एक महिला जब नैनीताल की ओर से आ रही थी तो युवती की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद महिला ने उसे पुलिस थाने पहुंचाया। सूचना पर तल्लीताल कोतवाली के एसओ मनोज नयाल, एसआइ बबिता तथा एसआइ सतीश उपाध्याय ने युवती की तहरीर पर अज्ञात टैक्सी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही युवती का बीडी पाण्डे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ नयाल ने बताया कि आरोपित चालक की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad Ad Ad
Ad