पट्टे की ज़मीन पर बड़ा “खेल”….होटल पर गिरी गाज_ जमीन सरकार के पास Haldwani

ख़बर शेयर करें -

कृषि भूमि पर बना होटल, प्रशासन का कड़ा प्रहार

नैनीताल/हल्द्वानी। जनपद में कृषि प्रयोजन हेतु आवंटित पट्टे की भूमि का व्यावसायिक उपयोग किए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। ललित मोहन रयाल, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की अदालत ने पट्टा शर्तों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए सूर्या गांव, पट्टी चोपड़ा स्थित 0.220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

जांच में खुला खेल

जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि गोपाल सिंह, केशर सिंह और उदुली देवी को श्रेणी–5 व श्रेणी–7(क) के अंतर्गत कृषि कार्य हेतु पट्टे पर आवंटित की गई थी।

जांच में पाया गया कि भूमि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप न कर उसे विकास किरोला के पक्ष में लीज पर दे दिया गया। भूमि पर होटल/रिसोर्ट का निर्माण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

कब्जा लेने के निर्देश

राजस्व अभिलेखों और स्थलीय निरीक्षण में अनियमितता की पुष्टि के बाद जिलाधिकारी ने भूमि को राज्य सरकार में निहित करने के आदेश पारित किए। साथ ही परगना अधिकारी नैनीताल को नियमानुसार विधिवत कब्जा लेकर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad