देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देते हुए गुरुवार को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से इस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
यह उड़ान केंद्र सरकार की UDAN योजना के तहत Alliance Air द्वारा 42 सीटर विमान से संचालित की जा रही है।
सीएम ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई यह सेवा गढ़वाल और कुमाऊं के बीच आवागमन को आसान बनाएगी। अब पिथौरागढ़ से देहरादून का 12 से 14 घंटे का लंबा सफर घटकर महज एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने इसे सामरिक और आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि UDAN योजना के माध्यम से छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर आम नागरिकों के लिए सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र सरकार ने हाल ही में UDAN 2.0 को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत आने वाले सालों में नए एयरपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
सीएम बोले- राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही
सीएम ने बताया कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में हवाई सेवाएं केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में आपात सेवाएं, मरीजों का त्वरित इलाज और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में हवाई सेवाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में राज्य में 26 हवाई मार्गों पर उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि हेलिपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में नए मंत्रियों को मिली बड़ी पावर, मुख्यमंत्री धामी ने बांटे विभाग

देहरादून से नैनी सैनी हवाई अड्डे तक यह सेवा नियमित रूप से संचालित की जाएगी। सरकार पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार और अन्य जिलों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार के दीपक कुमार वाले केस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, जानिए क्या हुआ

Ad Ad Ad
Ad