नैनीताल जिले में चौथी महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला_कैमरा ट्रैप, गश्त और मुआवजा मिलेगा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के भीमताल क्षेत्र में वन्यजीव हमले की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घास काटने जंगल गई 60 वर्षीय महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव आज सुबह जून स्टेट के जंगल में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के अनुसार 60 वर्ष की गंगा देवी हर रोज की तरह मवेशियों का चारा लाने जून स्टेट से लगे जंगल में गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के साथ गंगा देवी की काफी खोजबीन की, लेकिन रात तक कुछ पता नहीं चला। जंगल में छानबीन के दौरान आज सुबह घर से 3 किलोमीटर दूर उनका शव मिला। वन विभाग का कहना है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार में मोबाइल चोर सक्रिय....! दो महिलाएं बनीं शिकार

कि इस क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही गस्त की जाएगी और परिवार को उनके नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक है, जिस कारण यह घटना सामने आई है। उन्होंने इस आदमखोर वन्यजीव को काबू करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में नशे के दो सौदागर चरस के साथ गिरफ्तार

हाल में हुई तीन जानलेवा घटनाओं के बाद, जिले के इस पहाड़ी क्षेत्र में वन्यजीवों के खिलाफ दहशत बनी हुई है।

Ad Ad Ad
Ad