बधाई तो दीजिये- शांतिपुरी की दीक्षा मेहता बनी लेखपाल

ख़बर शेयर करें -

 

शांतिपुरी-: शांतिपुरी खामियां नंबर दो निवासी पूर्व सैनिक हयात सिंह मेहता की पुत्री दीक्षा मेहता का लेखपाल/पटवारी में चयन हो गया है। दीक्षा की शुरुआती पढ़ाई कक्षा एक से बारहवीं तक हीरावती माधवानंद सरस्वती शिशु मंदिर शांतिपुरी नंबर दो से की। बाद में बीएससी और एमएससी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जब दीक्षा पहली बार इस परीक्षा में बैठी तो पेपर लीक हो गया था जिससे यह परीक्षा निरस्त हो गई और दीक्षा का मनोबल पूरी तरह से टूट गया। उसने बताया कि अपने पिता हयात सिंह मेहता व बड़े भाई मोहित मेहता का भरपूर हौसला मिलने पर उसने फिर से प्रयास किया और सफलता हासिल कर ली। दीक्षा की इस सफलता पर परिजन एवं गुरुजनों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad