अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी और अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गमला भेंट कर सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभा की उपलब्धियों को उत्तराखंड की मातृशक्ति के गौरव और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त, प्रेरणादायक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की सफलता विशेषकर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की धरती मातृप्रधान रही है और पहाड़ की महिलाएं सदैव कृषि, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की धुरी रही हैं। समय-समय पर यहां की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा, खेल और सुशासन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, “हमें अपनी मातृशक्ति पर गर्व है, जो हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं, उन्हें राजकीय सेवा में अवसर प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा का परचम

43 वर्षीय प्रतिभा थपलियाल ने पिछले चार वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-देहरादून पुलिस का एक्शन_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..

वर्ष 2023 में राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

9 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

प्रतिभा थपलियाल महिला विश्व चैंपियनशिप एवं एशिया चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली विशिष्ट महिला बॉडीबिल्डरों में शामिल हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं।

प्रदेश सरकार ने महिला खिलाड़ियों को हर संभव प्रोत्साहन और सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि उत्तराखंड की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निरंतर सफलता का परचम लहराती रहें।

इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी Ravindra Jugran भी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad
Ad