उत्तराखंड में IPS अफसरों का तबादला, कई ज़िलों के पुलिस कप्तान बदले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदले गए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और अल्मोड़ा शामिल हैं। साथ ही एसटीएफ, सतर्कता, अभिसूचना, सीबीसीआईडी, एसडीआरएफ तथा विभिन्न वाहिनियों में भी नई तैनातियां की गई हैं।

फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए उच्च दायित्व सौंपे गए हैं, जबकि कई को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जिलों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के सांसद कंजूस.....केवल 18 प्रतिशत निधि खर्च पाए

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अविलंब कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराएं।

यह प्रशासनिक बदलाव राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

किसे कहां मिली तैनाती

निवेदिता कुकरेती ➝ पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ

प्रल्हाद नारायण मीणा ➝ पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय

यशवंत सिंह ➝ प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर

प्रमेन्द्र डोबाल ➝ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून

अजय सिंह ➝ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ

नवनीत सिंह ➝ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार

अजय गणपति कुम्भार ➝ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा कांड में उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में मौकीन सैफी समेत दो लोगों की जमानत मंजूर..

मणिकान्त मिश्रा ➝ पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना

प्रदीप कुमार राय ➝ पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी

अमित श्रीवास्तव ➝ सेनानायक, आईआरबी प्रथम, रामनगर

अक्षय प्रहलाद कोण्डे ➝ पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़

चन्द्रशेखर आर. घोड़के ➝ पुलिस अधीक्षक, चम्पावत

रेखा यादव ➝ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा

देवेन्द्र पींचा ➝ सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर

निहारिका तोमर➝ पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग

जितेन्द्र कुमार मेहरा ➝ पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर

जितेन्द्र चौधरी ➝ पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर

निशा यादव ➝ पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, हरिद्वार

मनोज ठाकुर ➝ अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल

चन्द्रमोहन सिंह ➝ पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, देहरादून

Ad Ad Ad
Ad