उत्तराखंड शासन में कई IPS अधिकारियों का तबादला—योगेंद्र रावत को कुम्भ, टिहरी को नई कप्तान

उत्तराखंड शासन ने IPS अधिकारियों के तबादलों में बड़ा फेरबदल किया है। आगामी व्यवस्थाओं, खासकर कुम्भ मेला को देखते हुए ये बदलाव अहम माने जा रहे हैं।
प्रमुख बदलाव एक नजर में
योगेन्द्र सिंह रावत ➝ अब पुलिस महानिरीक्षक (IG) कुम्भ मेला
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की तैयारी, DGP ने दिये अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश
आयुष अग्रवाल ➝ अब SSP कुम्भ मेला (पहले SSP टिहरी)
श्वेता चौबे ➝ बनीं SSP टिहरी
अशोक भदाणे विशाखा ➝ बनीं सेनानायक IRB द्वितीय
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्यों अहम है ये बदलाव?
आगामी कुम्भ मेला और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने अनुभवी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इससे सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।




