दिग्गज भाजपा विधायक के गढ़ में हल्द्वानी के मेयर गजराज ने अभी से बढ़ाई सियासी हलचल..कह दिया-मुझे पूरा भरोसा..

ख़बर शेयर करें -

शाकिर हुसैन (वरिष्ठ पत्रकार)

कालाढूंगी। रविवार को हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी के वार्ड नंबर एक निवासी जनार्दन पांडे के निवास पर पहुंच कर जनता की समस्या सुनी। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने अपनी समस्याओं से गजराज को अवगत कराया। उसके उपरांत गजराज ने मौके पर ही कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। चुनाव से कुछ माह पहले ही हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट की कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता ने राजनीतिक हलचल तेज़ कर दी है। कालाढूंगी में मेयर ने यह दावा तक कर दिया कि यहां की जनता को उनको पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

इतना ही नहीं गजराज बिष्ट यहां तक कह गए कि अगर भाजपा ने उनपर विश्वास जताते हुए उनको प्रत्याशी बनाया तो वह भारी बहुमत से सीट भाजपा के खाते में डालेंगे। वहीं कालाढूंगी में हल्द्वानी मेयर की इस सक्रियता ने अंदरखाने सियासी हलचल भी तेज़ कर दी है। भाजपा के दिग्गज विधायक बंशीधर भगत के गढ़ में गजराज बिष्ट की सीधी इंट्री के काफी मायने निकाले जा रहे हैं। यह तो वक्त ही बताएगा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सिचुएशन को कैसे हैंडिल करती है लेकिन अभी तक इतना तो तय है कि चुनाव में इस सीट पर टिकट को लेकर काफी घमासान देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बुधलाकोटी, किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजू जलाल, गणेश कार्की, दिनेश पांडे, कामदेव पांडे, पुरन पांडे, हरीश गजरौला, विद्या रावत, नीमा पांडे, मुन्नी पांडे, जानकी पांडे, तारा पांडे, ममता गजरौला आदि दर्जनों महिलाएं पुरुष मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad