हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को मिला युवा चेहरा…पुष्कर सिंह अधिकारी को महानगर की कमान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आइजी रिद्धिम अग्रवाल ने अदालतों की कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश, एसटीएफ को भी किया अलर्ट

संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई है कि वे पत्रकार हितों को सर्वाेपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र सेवा की मिसाल: सांस्कृतिक सचिव जतिन तिवारी ने छात्र हित में समर्पित किया अपना सांस्कृतिक कोष

पदभार ग्रहण करने पर पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Ad Ad Ad
Ad