हल्द्वानी के गौजाजाली की ज़ोया 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए 36 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2026 को एफटीआई गेट के पास सघन चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध महिला को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 36.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में गैस, पेट्रोल-डीज़ल का कितना है स्टॉक ? डीएम ललित मोहन रयाल ने साफ कर दिया...

गिरफ्तार महिला की पहचान जोया खान (30 वर्ष), निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पहले भी धोखाधड़ी (420 IPC) के मामलों में शामिल रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही..

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का वो कला दिन 1990 की वो दिल दहला देने वाली घटना जब फटा था बम

14 मामले दर्ज किए गए
18 तस्करों को गिरफ्तार किया गया (जिसमें 2 महिलाएं शामिल)
करीब 2.66 करोड़ रुपये की 901 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही तस्करों की अवैध संपत्ति को जब्त करने (अटैचमेंट) की कार्रवाई भी तेज की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

Ad Ad Ad
Ad