उत्तराखंड में भाजपा को बड़ी क्षति…इस वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने भाजपा में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। वह पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के साथ-साथ विभिन्न दायित्वों पर भी रहे। उनके निधन को भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। निधन की खबर सामने आने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेताओं ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का संगठन के प्रति समर्पण और योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Ad