नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है। सहज, विनम्र और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से उनके सहकर्मियों और परिचितों में गहरा दुःख है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा बनाम रेलवे की ‘सुप्रीम’ सुनवाई टल गयी है फिलहाल. आगे कब है तारीख जानिए

अचानक उनके निधन की खबर से नैनीताल जिले भर के मीडिया कर्मी स्तब्ध हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मुखानी में साइबर अपराध के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad