हल्द्वानी और लालकुआं की तस्वीर संवरने वाली है………बहुत बड़े प्रोजेक्ट को मिली है मंजू़री

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर और आसपास के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हल्द्वानी-काठगोदाम फोरलेन और लालकुआं बाईपास के 4-लेन विकास को मंजूरी दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रयासों से मिली इस मंजूरी को कुमाऊं की यातायात व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम, 380 लोगों की जांच

प्रस्ताव के अनुसार तीन पानी से गौलापार होते हुए काठगोदाम के नरीमन चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं लालकुआं में करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास तैयार होगा, जो आबादी वाले क्षेत्र से हटकर निकाला जाएगा। इससे भारी वाहनों का दबाव कम होने और शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम, 380 लोगों की जांच

परियोजना के लिए GO जारी हो चुका है और NHAI इसकी DPR तैयार करेगा। फोरलेन और बाईपास बनने के बाद हल्द्वानी-काठगोदाम के साथ लालकुआं क्षेत्र में आवागमन आसान होने और कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad