देश के दिग्गज मुस्लिम चेहरों वाली कमेटी में हल्द्वानी के शादाब आलम को भी मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। देशभर के पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, आयोगों के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रमुख एक्टिविस्टों को शामिल कर गठित ऑल इंडिया नेशनल मॉनिटरिंग कमेटी में हल्द्वानी निवासी शादाब आलम को भी जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में देश की 51 प्रमुख हस्तियों को शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है।

बताया गया कि कमेटी का उद्देश्य देश में मुसलमानों के खिलाफ कथित उत्पीड़न, हिंसा और हेट क्राइम से जुड़े मामलों की निगरानी करना तथा ऐसे मामलों से संबंधित तथ्यों और रिपोर्टों को सामने लाना है। कमेटी के सचिवालय में शादाब आलम को शामिल किया गया है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, नदीम खान, सांसद इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, इमरान मसूद, मोहम्मद अदीब, पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, शिया स्कॉलर कल्बे जव्वाद नकवी, प्रोफेसर मोहम्मद अली महमूदाबाद, अबू आजमी, मौलाना उबैदुल्लाह आजमी और आगा रुहुल्लाह मेहदी समेत कई प्रमुख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। शादाब आलम की ओर से लंबे समय से हाईकोर्ट से जुड़े मामलों, फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट और हेट क्राइम ट्रैकिंग को लेकर कार्य किया जा रहा है।

Ad