कल यहां मौसम की वजह से स्कूलों में छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार, 7 सितंबर को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जनपद उधम सिंह नगर में 1 दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों पर लागू रहेगा। लगातार बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि मौसम विभाग ने कई स्थानों पर तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां और बेटा-बेटी की मौत, अल्मोड़ा में बड़ा हादसा

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश तोड़ने वाले विद्यालयों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Ad