शुएब अहमद के लिए वोट मांगने निकला सपा कार्यकर्ताओं का काफिला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुएब अहमद के चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं की फौज एकजुट होकर मैदान में उतर चुकी है। सपा कार्यकर्ता लाल टोपियां पहनकर शुएब अहमद का जोरदार प्रचार कर रहे हैं। सपा के चोरगलिया रोड स्थित कार्यालय से निकले सपाइयों का काफिला विधानसभा क्षेत्र के विभन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर दस्तक देर शुएब अहमद के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। इकराम हुसैन ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस बार शुएब अहमद को विधायक बनाने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सपा का चुनाव प्रचार हर गली-मोहल्ले में किया जाएगा। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष अख्तर अली, जुनैद अहमद, सलमान आदि थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  झूठी आपत्तियों का सहारा लेकर "कुछ क्षेत्रों" में मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे हैं—सपा के प्रदेश प्रभारी मतीन सिद्दीकी ने देहरादून से चुनावी बिगुल फूंक दिया
Ad Ad Ad
Ad