राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे–छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा फिर से गर्माया

पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल में घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।
राहुल गांधी ने साहिल को मीडिया के सामने लाकर दावा किया था कि 20 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने पैलेट गन (छर्रों) का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि साहिल तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस की बर्बर कार्रवाई में उनकी एक आंख की रोशनी जाने की नौबत आ गई है।
इससे पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर बड़ा हमला था। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुल गांधी के साथ 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब भी मौजूद था, जिनकी आंख गंभीर चोटों के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।




