एसआईआर के लिए सुबूत जुटाने निकला 80 साल का बुजुर्ग 8 दिन से लापता Uttarakhand

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। एसआईआर का नोटिस मिलने के बाद अपनी पहचान के सबूत जुटाने के लिए घर से निकले 80 साल के बुजुर्ग का 8 दिन बाद भी कोई पता नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार कालाढूंगी वार्ड नम्बर चार के निवासी शौकत अली पुत्र चुन्नू खान अपनी तीन बेटियों और पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। उम्र के इस पड़ाव में थक हारकर घर बैठ चुके शौकत अली लंबी बीमारी के चलते चारपाई पर रहकर अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  eKYC की आखिरी तारीख करीब..गैस कनेक्शन है तो ध्यान दें!

पूरे देश में नागरिकों की पहचान जुटाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एसआईआर की शुरुआत उत्तराखंड में भी चल रही है। नाम, उम्र की गड़बड़ी और अपनी पुरानी पहचान के साक्ष्य उपलब्ध कराने के निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को नोटिस भेजा। शौकत अली की पुत्री नाजिया ने बताया कि उनके पिता शौकत अली जो कि लगभग 80 वर्ष के बूजूर्ग हैं, जिनके नाम का नोटिस 8 अगस्त को मिलने के बाद सबूत जुटाने के उद्देश्य घर से निकले थे, लेकिन आज तक वो घर नहीं लौटे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग न मिलने के कारण परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कालाढूंगी कोतवाली में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने के उद्देश्य से सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया उनको लिखित सूचना मिल चुकी हैं जिसके अधार पर खोजबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad