हल्द्वानी की युवा टीचर का शव देहरादून में फंदे से लटका मिला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला इलाके से एक बेहद दर्दनाक और हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली 23 वर्षीय शिक्षिका ने अपने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में ग़म का माहौल है।

मृतका की पहचान राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हल्द्वानी के मोती नगर की रहने वाली थी। वह देहरादून के बालावाला स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में एक मकान की पहली मंजिल पर किराए के कमरे में अकेली रहती थी और एक निजी विद्यालय में बतौर टीचर अपनी सेवाएं दे रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन ने की शान्ति औऱ सौहार्द बनाये रखने की अपील

पुलिस के अनुसार, बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली का त्योहार मनाने बाहर गई थी। बताया जा रहा है कि वह पूरे समय खुश और सामान्य नजर आ रही थी। रात करीब 9 बजे उसके दोस्त उसे घर छोड़कर लौट गए।

लेकिन महज़ 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किरायेदार विमल भट्ट की बेटी हर्षिता किसी काम से ऊपर गई, तो उसने कमरे के अंदर का मंज़र देखकर चीख़ पुकार मचा दी। राजलक्ष्मी पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। हर्षिता की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  पट्टे की ज़मीन पर बड़ा "खेल"....होटल पर गिरी गाज_ जमीन सरकार के पास Haldwani

स्थानीय लोगों ने दरवाजे की जाली तोड़कर राजलक्ष्मी को नीचे उतारा और आनन-फानन में कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रायपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस राजलक्ष्मी के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

Ad Ad Ad
Ad