मुख्यमंत्री धामी आज हल्द्वानी दौरे पर_ इस खास प्रोग्राम में करेंगे शिरकत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी । पुष्कर सिंह धामी 28 फरवरी (शनिवार) को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ स्वास्थ्य और प्रशासनिक बैठकों में भाग लेंगे।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:45 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा (जनपद उधमसिंह नगर) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यह कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पीएसपी चिकित्सालय का उद्घाटन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 1:00 बजे पीएसपी चिकित्सालय, हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक एफटीआई सभागार में मुख्यमंत्री जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक और ब्रीफिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे एफटीआई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंह नगर) के लिए रवाना हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास कार्यों की प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad