हल्द्वानी-कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देने की तैयारी में बीजेपी, विधायक देहरादून रवाना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ऐन लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के नेता पार्टी का दामन छोड़कर जा रहे हैं। अपने प्रत्याशी को भाजपा जहां एकजुट होकर चुनाव लड़ा रही है तो वहीं कांग्रेस में बिखराव है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल जनपद में पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने इस्तीफा दिया। फिर पूर्व विधायक दान सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ दिया। इसके बाद विगत दिवस ही लालकुआं में नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने पार्टी छोड़ी। बहरहाल अब एक और बड़ा नाम निकलकर सामने आया है। कालाढूंगी विधानसभा में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि तय हो चुका है कि यह चेहरा भाजपा में शामिल होने जा रहा है। इसके लिए रविवार का दिन तय हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत की मौजूदगी में इस बड़े चेहरे को सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कालाढूंगी विधायक देर शाम देहरादून रवाना हो गए हैं। हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल के बाद अब कालाढूंगी विधानसभा से भी भाजपा कांग्रेस को करारा झटका देने की तैयारी में है। शनिवार को राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के एक बड़े नेता, जिसने दो बार चुनाव भी लड़ा उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। यह नेता वर्तमान कांग्रेस का प्रदेश स्तर का पदाधिकारी भी है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी में एक नेता के हाईकमान के करीबी होने की वजह से पार्टी में वह अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। 2012, 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उपेक्षा की टीस उठी। 2022 में पहले उपेक्षा हुई और फिर बाद में कांग्रेस से टिकट दे दिया गया। बहरहाल सबकी निगाहें अब देहरादून में टिकी हुई हैं।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  इंदौर में फिर ‘सूरत’-कांग्रेस प्रत्याशी को कार में बिठाकर ले गए कैलाश विजयवर्गीय