इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए करना होगा भुगतान

ख़बर शेयर करें -

Instagram यूजर्स को बहुत जल्द ही सोशल मीडिया अकाउंट के लिए भुगतान करना होगा। इसके लिए इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा एक सब्सक्रिप्शन फीचर पर काम कर रही है। जिसमें इंस्टाग्राम पर कंटेंट एक्सेस करने के लिए यूजर्स को हर महीने 73 रुपये की फीस देनी होगी। वहीं इस पूरे मामले पर कंपनी का कहना है कि, इससे इंस्टाग्राम क्रिएटर्स और इंफ्लूएंसर्स को फायदा मिलेगा। आपको बता दें अभी इस पेड फीचर के बारे में कंपनी की ओर कोई ऑफिशियल पॉलिसी जारी नहीं की गई है। लेकिन इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट शेयर करके बताया कि, कंपनी इंस्टाग्राम क्रिएटर के लिए सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है। ये नया सब्सक्रिप्शन फीचर केवल अमेरिका तक ही सीमित है। जिसकी मदद से यूजर अपने पसंदीदा क्रिएटर का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे और क्रिएटर को पैसे भी मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad