महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर लगी मुहर, दो होंगे डिप्टी सीएम, कल शपथ

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम पर चल रहे संशय के बादल अब छंट गए हैं। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनकी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति की राह साफ हो गई। कोर कमेटी की बैठक में भी फडणवीस के नाम पर सहमति बन चुकी थी।

विधायक दल की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहे। फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर फडणवीस ने विधायकगण और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए विधानसभा चुनाव में दिए गए ऐतिहासिक जनादेश के लिए उनका आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि महायुति गठबंधन के नेता बुधवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही, दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि एनसीपी नेता अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित हुए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एक हफ्ते तक संशय बना हुआ था। भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन गठबंधन में कुछ मतभेद थे। हालांकि, कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात की थी, जबकि उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य की जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad