मेरा बाप विधायक है- नैनीताल में धौंस दिखाई तो पुलिस ने तहज़ीब सिखाई

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। लखनऊ से आए पर्यटकों ने पुलिस को चालान से बचने के लिए विधायक बाप की धमकी दे दी डाली। उन्होंने कई बेतुके तर्क देकर पुलिस पर अपना प्रभाव डालने का हर संभव प्रयास किया लेकिन पुलिस ने भी मामले में एमवी एक्ट की धारा 177 में चालान करके ही छोड़ा। बता देें कि मल्लीताल कोतवाली के आगे रोजमर्रा की तरह पुलिस दो पहिया वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच दो पर्यटक एक टैक्सी बाईक लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोका। पर्यटकों से स्कूटी के कागज मांगे गए तो वो बेतुकी बातें करने लगे। पर्यटकों ने वाहन के कागजात मांगने पर अपने अधिवक्ता चाचा की मदद से मुकदमा करने की धमकी दे डाली।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

पुलिस कर्मी ने जब पर्यटकों को बताया कि नैनीताल में यूके की टीबी सीरीज बैन है तो उन्होंने कहा कि वह किराए की गाड़ी के कागज कहां से लाएंगे। पुलिस वाले निरंतर गाड़ी के कागज की मांग कर रहे थे तो उनमें से एक पर्यटक ने उन्हें भाजपा से विधायक अपने पिता की धमकी दे डाली। पर्यटक बेतुकी बातें करके पुलिस को अपने चंगुल में लेने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस शांति से उनसे टैक्सी बाइक के कागज मांगती रही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

कोतवाली पुलिस के मुताबिक लखनऊ निवासी पर्यटक ने पुलिस को अपना नाम धर्मवीर बताया जिसके बाद पुलिस ने उनका मैडिकल कराने की बात कही तो वो भड़क गए। कोतवाली के ठीक आगे हुई इस घटना में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। एसआई अविनाश मौर्य ने बताया कि पर्यटकों का एमवी एक्ट की धारा 177 में चालान कर उन्हें छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad