“नजमा”आरिफ”कैप्टन” या “मुख्तार”क्या अल्पसंख्यक समुदाय से होगा अगला उपराष्ट्रपति

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम :- नई दिल्लीकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे. मुख्तार अब्बास नकवी के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में वह बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

क्या बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति?

बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और चुनाव आयोग के अनुसार, 19 जुलाई उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है. चुनाव 6 अगस्त को होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में हैं. नकवी का राज्यसभा में कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है और हाल में हुए उपचुनावों में बीजेपी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

मुख्तार अब्बास नकवी और राजनाथ सिंह मोदी सरकार में दो ऐसे मंत्री हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में भी थे. पिछले काफी समय से सत्तारूढ़ दल उपराष्ट्रपति पद के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के एक प्रतिनिधि पर चर्चा कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बीजेपी को नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद की टिप्पणियों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे से पहले नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. मुख्तार अब्बास नकवी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे. मुख्तार अब्बास नकवी के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि उपराष्ट्रपति के चुनाव में वह बीजेपी के उम्मीदवार हो सकते हैं.

क्या बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति?

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और चुनाव आयोग के अनुसार, 19 जुलाई उपराष्ट्रपति के लिए नामांकन की अंतिम तिथि है. चुनाव 6 अगस्त को होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में हैं. नकवी का राज्यसभा में कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है और हाल में हुए उपचुनावों में बीजेपी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया.

मुख्तार अब्बास नकवी और राजनाथ सिंह मोदी सरकार में दो ऐसे मंत्री हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में भी थे. पिछले काफी समय से सत्तारूढ़ दल उपराष्ट्रपति पद के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के एक प्रतिनिधि पर चर्चा कर रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बीजेपी को नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद की टिप्पणियों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad