उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक अल्पसंख्यक बेटियों ने पेश की मिसाल
हल्द्वानी। तालीम (शिक्षा) के क्षेत्र में मुस्लिम समाज की बेटियां मिसाल पेश कर घर-परिवार का नाम रौशन कर रही हैं। मुस्लिम समाज के लिए यह खुशी का मौका होना चाहिए। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम में हाई स्कूल और इंटर में मुस्लिम समाज के बच्चों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में टॉप 25 मेधावियों की सूची में 105 छात्रों के नाम हैं। इनमें 73 छात्राएं हैं और उसमें भी खास बात यह है कि मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से 11 छात्राओं ने अपनी जगह इस सूची में बनाकर घर-परिवार और समाज को गर्व करने का मौका दिया है। यह परिणाम दर्शाता है कि अल्पसंख्यक समुदाय में शिक्षा, विशेषकर बालिकाओं की पढ़ाई को लेकर एक बड़ी जागरूकता आई है। कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर और सितारगंज जैसे क्षेत्रों से छात्राओं का मेरिट में आना यह बताता है कि छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की बेटियां अब बड़े सपने देख रही हैं।
शानदार सफलता पाने वाली मेधावी बेटियां
मिस्बा (96.00 फीसदी) एसएबीएसपी इंटर कॉलेज, इमलीखेड़ा (रुड़की) 7वीं रैंक
मुर्शिदा (95.60) आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर 9वीं रैंक
रामशा मरियम (95.40) आरएनआई इंटर कॉलेज, भगवानपुर (हरिद्वार) 10वीं रैंक
इनायत ज़ेहरा (95.00) जीजीआइसी, मंगलौर हरिद्वार 12वीं रैंक
तश्मियां (95.00) जीजीआइसी, मंगलौर हरिद्वार 12वीं रैंक
शिफा (94.20) जीजीआईसी सितारगंज 16वीं रैंक
आफरीन (94.20) आरकेएलएम आर्या कन्या इंटर कॉलेज, काशीपुर 16वीं रैंक
मंतशा (93.40) जीजीआईसी. मंगलौर, हरिद्वार 20वीं रैंक
आरजू (93.20) दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज, मंगलौर 21वीं रैंक
तानिया खातून (92.80) आर्या कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की 23वीं रैंक
अलीना कुरैशी (92.80) श्रीमती के. जोशी एम इंटर कॉलेज, नानकमत्ता 23वीं रैंक



