अब प्रकाश राज को ईडी ने भेजा नोटिस, इस मामले में होगी पूछताछ

ख़बर शेयर करें -

फिल्म अभिनेता प्रकाश राज को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी ने 100 करोड़ रुपए की एक पोंजी स्कीम के मामले में ये समन भेजा है। इस मामले में ईडी ने तिरुचिरापल्ली के प्रणव ज्वेलर्स के यहां छापा मारा था। प्रकाश राज इसी प्रणव ज्वेलर्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। यानी उसकी एडवरटाइजिंग करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

तिरुचिरापल्ली के प्रणव ज्वेलर्स में ईडी के छापे के दौरान 23.70 लाख के लेनदेन के संदिग्ध कागजात मिले थे। इसके अलावा ईडी ने 11.60 किलोग्राम सोने के आभूषण भी बरामद किए थे। ईडी ने इस मामले में इकनोमिक ऑफेंस विंग द्वारा तिरुचिरापल्ली में दर्ज की गई एफआईआर के बाद ये कार्रवाई की है। ये एफआईआर प्रणव ज्वेलर्स के खिलाफ कथित रूप से एक पोंजी स्कीम संचालित करने के लिए की गई थी। आरोप है कि प्रणव ज्वेलर्स ने इसके जरिये आर्थिक धोखाधड़ी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad