एक इत्तेफाक ने इस मुकाम तक पहुुंचाया, अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड

ख़बर शेयर करें -

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शमी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार दिया। शमी 58वें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं। दो साल बाद किसी क्रिकेटर को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। पिछली बार 2021 में शिखर धवन को यह पुरस्कार मिला था। सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। उन्हें 1961 में सम्मानित किया गया था। शमी ने इस साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गया, लेकिन टीम के प्रदर्शन की तारीफ खूब हुई। शमी को शुरुआती मैचों में खेलने का अवसर नहीं मिला था। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम संयोजन में बदलाव हुआ और इत्तेफाक से शमी को जगह मिली। उसके बाद उन्हें कहर बरपा दिया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले शमी के पिता और बड़े भाई क्रिकेट खेलते थे। दोनों ही तेज गेंदबाज थे। यहीं से गेंदबाजी के प्रति शमी का लगाव बढ़ा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad