हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हज यात्रियों का टीकाकरण व चैकअप

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हज यात्रा के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इस्लाम मज़हब के बेहद ज़रूरी फर्ज के लिए हज यात्रियों का बुध्वार को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में टीकाकरण किया गया। इस मौके पर हज कमेटी उत्तराखण्ड के अध्यक्ष खतीब अहमद मौजूद रहे। उन्होने अपनी देखरेख में हज यात्रियों के टीका लगवाया। खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष हज के लिए उत्तराखण्ड से 1366 लोग जा रहे हैं। उन्होने बताया कि बेस अस्पताल में नैनीताल तथा अल्मोड़ा जनपद के 173 हज यात्रियों का टीकाकरण व चैकअप कराया गया। खतीब अहमद ने हज के मुबारक सफर के लिए यात्रियों को बधाई दी और देश और दुनिया में अमन चैन की दुआ करने की गुज़ारिश की। खतीब अहमद ने कहा कि हज यात्रियों को मुबारक सफर के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो हज कमेटी इसका पूरा ध्यान रखेगी। हज यात्रियों के साथ हज इंस्पेक्टर भेजे जाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर सउदी अरब तक जो भी व्यवस्थाएं सेंट्रल हज कमेटी की ओर से देखी जाती हैं वो इस वर्ष भी यथावत् हैं। मसलन हज यात्रा के दौरान किसी भी हज यात्री को कोई परेशानी न हो इसका बंदोबस्त किया जाता है। हज यात्रियों के टीकाकरण में राज्यमंत्री दिनेश आर्या, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, कुमाफं संयोजक महबूब अली, नगर अध्यक्ष अनवर अली, हज कमेटी की सदस्य तरन्नुम खान, शाहिदा सिराज, जिला मंत्री शानू खान, डा. जेड ए वारसी, हज अधिकारी मो. अहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन अली आदि थे।

Ad