संवादः कार्यकर्ताओं की समस्याओं को संजीदगी से सुना मुख्यमंत्री धामी ने

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में कार्यकर्ता संवाद आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सुझाव एवं समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं सरकार के मध्य बेहतर सामंजस्य बना रहे, सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचे और आमजन की समस्याएं सरकार तक पहुंचे इसके लिए नैनीताल जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के समस्त मंडल एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को तसल्ली से सुना और उनका समाधान कर कार्यकर्ताओं को संतुष्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

मुख्यमंत्री के साथ सीधा संवाद करने को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, दर्जामंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने संवाद सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओ से संवाद के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में फर्जी पत्रकारों के खिलाफ सामने आए मीडिया कर्मी...SSP से किन लोगों की शिकायत ?

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, बंशीधर भगत, सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, अध्यक्ष मंडी परिषद अनिल कपूर डब्बू, जोगेंद्र रौतेला, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्या, प्रकाश हरबोला, मजहर नई नवाब, प्रदीप बिष्ट, चंदन बिष्ट, साकेत अग्रवाल, शशांक रावत, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, रेनू अधिकारी, भावना मेहरा, कौस्तुबानंद जोशी, शांति मेहरा, अजय राजोर समेत जिला नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad