लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार….मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन हाल में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ हुआ कथित व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस प्रशासन निष्पक्षता से कार्य करने के बजाय दबाव में कार्य करते हुए निर्दाेष लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है।

यह बात शहर विधायक सुमित हृदयेश ने कहीं। शनिवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि मदरसन कंपनी में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे कामगारों के समर्थन में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के विरुद्ध की गई पुलिस कार्यवाही दमनकारी नीतियों का परिणाम है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा जनहित के आंदोलनों के साथ खड़ी है, ताकि गरीब एवं आमजन को न्याय मिल सके। विधायक सुमित ने कहा संबंधित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हमेशा कानून के दायरे में रहकर कार्य किया है और कर्मचारियों को भी शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से अपनी मांग रखने की सलाह दी थी। इसके बावजूद उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, सभी फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

वहीं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू एवं छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को फर्जी मामलों में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, सुहैल सिद्दीकी, मोहन बिष्ट, गिरीश पांडे, दिनेश सांगुड़ी, पूजा पालीवाल, विनीता भट्ट, पीयूष जोशी, हिमांशु कबड़वाल, कमल बोरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad