उत्तराखंड- आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने छोड़ी पार्टी, इस नेता ने भी कहा अलविदा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। विगत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल से भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। कर्नल अजय कोठियाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, त्याग पत्र। पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को, आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूँ।
बागेश्वर। भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों की हितैषी नहीं है तभी तो 2022 विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से जनता ने ठुकराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad