नैनीताल में व्यापारियों से अवैध वसूली करते रंगेहाथ पकड़ा गया होमगार्ड

ख़बर शेयर करें -

सरोवर नगरी नैनीताल में मल्लीताल में नंदा देवी मेला व्यापारियों के साथ मारपीट और अवैध वसूली के आरोपी होमगार्ड को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शुक्रवार को माँ नंदा देवी मेले का समापन हो गया था। इस दौरान मेला परिसर से दुकानें उठ रही थीं कि इसी बीच व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक होमगार्ड शराब के नशे में धुत्त दुकान पर आ धमका। शराबी होमगार्ड ने दुकानदारों से जबरदस्ती फ्री में सामान लेने पर अड़ा रहा। सामान नहीं देने पर नशे में चूर होम गार्ड को गुस्सा आने लगा और अभद्रता करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा_ इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

इसी दौरान उसने एक व्यापारी के साथ मारपीट भी कर दी, जिसे बचाने के लिए अन्य लोग आ गए और देखते ही देखते हंगामा हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि आरोपी होमगार्ड ने पहले उससे एक हजार रुपये लिए और फिर फ्री में चप्पल लेकर चला गया, इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को लाठी दण्डों से भी पीटा। मल्लीताल कोतवाली प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया होमगार्ड का मेडिकल कराकर चलानी कार्रवाई की गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad