अवैध संबध-राजमिस्त्री ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

ख़बर शेयर करें -

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। वारदात के बाद आरोपी को उसके बच्चों ने ही पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नगमा किराए के मकान में अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, नेहरू विहार में रहती थी। इसके परिवार में पति शफीक उर्फ छोटे के अलावा तीन बेटे जावेद, आमिर, समीर व दो बेटी हैं। शफीक राजमिस्त्री का काम करता है।

परिवार पिछले करीब आठ साल से इसी मकान में रहता था। शफीक को शक था कि उसकी पत्नी के बुलंदशहर में किसी अब्बास नाम के शख्स से संबंध हैं। इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। शनिवार शाम को भी इसी बात पर कुछ अनबन हुई थी। शनिवार रात को नगमा पहली मंजिल के अपने कमरे में सो रही थी। इस बीच शफीक ने सोते समय नगमा के सिर पर चापड़ से हमला कर दिया। शोर हुआ तो परिवार वहां आ गया। शफीक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। परिवार फौरन गंभीर हालत में नगमा को लेकर जीटीबी अस्पताल भागा। इलाज के दौरान नगमा ने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad