रिश्ते के भाई से अवैध संबंध, पति ने उतारा मौत के घाट, कालाढूंगी में हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। अवैध संबंधो के चलते कालाढूगी थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटो के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम कालाढूगी थाने में घटना का खुलासा करते हुए एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गयी कि चौकी बैलपडाव क्षेत्र में स्थित लूनिया खत्ता वन क्षेत्र में रहने वाले किसी वन गुर्जर की एक लड़की की आस्मिक मृत्यु हो गयी जो सदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच के दौरान मृतका आमना की मौत गला घोटकर होना प्रतीत हुई जिस पर मृतका के दादा गुलाम नबी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी।
शक के आधार पर पुलिस ने महिल के पति रियासत अली को पूछताछ के लिए उठा लिया और सख्ती के पूछताछ के बात मृतका आमना का पति पुलिस के सवालो के आगे टूट गया और उसने सारा जुर्म कबूल कर लिया। पकडे गये आरोपी पति रियासत अली पुत्र शमशेर अली ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले मेरा निकाह मेरे मामा की लडकी आमना से हुआ लेकिन गौना नहीं हुआ था। इसलिए हम दोनों अलग रहते थे। लगभग 6 महीने पहले मैं धान की पुराल इकट्ठा करने यहां आया हुआ था तथा अपने मामा हनीफ और यामीन के यहां रहता था। इसी दौरान मुझे पता चला कि मेरी पत्नी आमना का अपने ताऊ के लड़के अय्यूब के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इन दोनों को एक दिन मैंनें रंगे हाथों बिस्तर पर पकड़ भी लिया।
आरोपित पति ने बताया कि कल रात मैंने मौका देखकर अपने मोबाइल से आमना को व्हाटसप मैसेज कर बाहर बातचीत के लिए बुलाया तथा अय्यूब के साथ चल रहे चक्कर के बारे में पूछा तो हम दोनों में झडप हो गयी। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने वहीं पास पडे दुपट्टे से पीछे से आकर उसका गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। लाश उठाकर उसके घर के पीछे पराल के ढेर के पास लाकर फेंक दी।
आमना और मेरे बीच हुई मोबाईल चैट को आमना के मोबाईल से मैंने डिलिट कर दिया। हत्या का खुलासा करने वाली टीम‌ को एसएस पी पंकज भट्ट ने पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी, एसआई वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, एस आई विजय कुमार, कांस्टेबल लखविन्दर सिंह, चन्द्रप्रकाश, होमगार्ड जगदीश पाण्डे मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad