नशामुक्ति सिर्फ मैराथन से नही होगी नशे के बड़े कारोबारियों से सख्ती से निबटे सरकार:सुमित

ख़बर शेयर करें -

 

आज़ाद कलम -हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की सिर्फ़ मैराथन कराने से नशे से निजात नहीं मिलेगी, इसके लिए नैनीताल पुलिस को धरातल पर कुछ काम करके दिखाना पड़ेगा। हर गली में स्कूलों में हर जगह नशा युवाओं को अपनी गिरिफ़्त में ले चुका हैं पुलिस को इस नशे के कारोबार के पीछे जो सरग़ना हैं पहले उसको पकड़ना चाहिए सिर्फ छोटे अपराधियों को पकड़ कर के मात्र खानापूर्ति की जा रही है। विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा की नशे के कारण जो घर बर्बाद हो चुके है कांग्रेस उन पीड़ित परिवारों और जनता के साथ मिल कर पूरे दम-ख़म के साथ नशे के ख़िलाफ़ सड़को पर उतरने को तैयार हैं। और बढ़ते नशे को रोकने के लिए एक बड़ा आंदोलन करने जा रहें है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, जनसमस्याओं को सुना, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
Ad Ad Ad
Ad