रुद्रपुर ब्रेकिंग- कबाड़ की दुकान में ज़हरीली गैस….एसडीएम समेत 34 लोग गश खाकर गिरे…..अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के जिला उधमसिंह नगर के मुख्य नगर रुद्रपुर से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर आज (मंगलवार) सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ व फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा भी बेहोश हो गए। बेहोश हुए करीब 34 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल में बेहोश मरीजों का हाल जानने पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad