Kunal Kamra..कॉमेडियन कुनाल कामरा ने फिर बवाल मचवा दिया, स्टूडियो में शिंदे गुट का उधम

ख़बर शेयर करें -

नेताओं तथा पत्रकारों को अपनी कॉमेडी में ‘लपेटने’ वाले कॉमेडियन कुनार कामरा फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के खार इलाके में शिंदे गुट की शिवसेना ने स्टूडियो यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की, जहां कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में एक शो किया था। यह घटना 23 मार्च को उस वीडियो के अपलोड होने के बाद हुई, जिसमें कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कटाक्ष किया था। शिंदे गुट के लोग इस वीडियो को लेकर नाराज थे, जिसमें कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया..CM धामी की मौजूदगी में मिशन-3 की बैठक

खार पुलिस ने इस मामले में शिवसेना के युवा सेना महासचिव राहुल कनाल को हिरासत में लिया और 19 नामजद सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही, कामरा के खिलाफ भी एक एफआइआर दर्ज की गई, जो शिंदे गुट के विधायक मुराजी पटेल की शिकायत पर की गई। इस हमले के बाद, शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कामरा को धमकी दी, जबकि उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने इस हमले की निंदा की और कामरा के पक्ष में समर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad