हल्द्वानी निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दूसरी बार जायँगे जेल

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- सीएमटी कालोनी, डहरिया निवासी हरीश पाल स्व. एनडी तिवारी सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे थे। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि हरीश पाल के विरुद्ध पत्नी ने बंधक बनाकर मारपीट करने व दहेज प्रताडऩा की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वह लंबे समय तक कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनके विरुद्ध कुछ समय पहले गैर जमानती वारंट जारी हुआ। इसके बावजूद भी हरीश पाल कोर्ट नहीं गए। कोर्ट की अनदेखी करने पर पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं। रविवार की रात उन्हें रोडवेज के स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad