नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट कोरोना पॉजिटिव

ख़बर शेयर करें -

जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। पुलिस कप्तान ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि जनपद में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट की कोविड रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि उनके द्वारा कोविड-19 की जांच कराई गई थी। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और अब अपनी कोविड की जांच उनके द्वारा 3 दिन बाद कराई जाएगी। एसएसपी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों द्वारा दिए गए सलाह पर काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad