राष्ट्रीय प्रेस दिवस-(नैनीताल)-जनहित में निष्पक्ष पत्रकारिता पर दिया ज़ोर, चुनौतियों पर पत्रकारों का मंथन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में अपर जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा की अध्यक्षता में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान गोष्ठी में मौजूद पत्रकारों ने कृत्रिम मेधा से मीडिया कर्मियों को मिली सुविधा और चुनौतियों के विषय में चर्चा करते हुए अपने-अपने विचार रखते हुए कृत्रिम मेधा का उपयोग संवेदनशीलता और तथ्यों के साथ करने की बात पर बल दिया गया। पत्रकारों ने कहा कि जहां कृत्रिम मेधा की मदद से बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं इस तकनीकी विधा में संवेदनशीलता न होने की चुनौती बनी हुई। तेजी से समाचारों के प्रसारण की चुनौती से पार पाने के लिए इस मेधा का उपयोग करना कई बार तथ्य विहीन सूचनाओं के प्रसारण की चुनौती बनी रहती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

ऐसे में जमीनी मीडिया कर्मियों को संवेदनशीलता और तथ्यात्मकता के साथ कृत्रिम मेधा के उपयोग की आवश्यकता है। साथ ही मीडिया से जुड़े पत्रकारों को एकजुट होकर अपनी लेखनी के बल पर निष्पक्ष एवं आम जनहित के समाचार संकलन करने की बात कही। कहा कि एआई के उपयोग से आज स्पॉट रिपोर्टिंग की प्रवृत्ति खत्म हो रही है जिसके चलते समाचारों में तथ्यों का अभाव देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

कहा कि कृत्रिम मेधा का उपयोग संवदेशीलता और तथ्यात्मकता के साथ करने की बात कही है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अफजल हुसैन फौजी, कमल जगाती, पंकज कुमार, अजमल हुसैन, दामोदर लोहनी, सुरेश कांडपाल, संतोष बोरा, गुड्डू ठठोला, सोनाली मिश्रा, हिमानी रौतेला, आकांक्षी, एसएम इमाम, सूचना कर्मी मोहन फुलारा, उमेश जीना, हेमा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad