नई दिल्ली-करोल बाग की गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग स्थति गफ्फार बाजार में तड़के भीषण आग लग गई। जूते की मार्किट में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना तड़के करीब 4 बजे मिली, आनन फानन में 39 दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिसपर फिलहाल काबू पा लिया गया है। भीषण आग में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी के फसने की जानकारी सामने नहीं आई। आग पर पूरी तरह दमकल कर्मियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। बाजार में आग की घटना से तमाम दुकान मालिक मौके पर पहुंचे हुए हैं, वहीं भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। पुलिस फिलहाल आग लगने का कारणों का पता भी कर रही है, वहीं आग लगने के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad