मस्ज़िदों से लाउडस्पीकर उतरवाए सरकार नही तो हम उत्तर देंगे : किसने दी धमकी देंखें

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम :- महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को चेतावनी देते हुए मस्ज़िदों से लाउडस्पीकर हटवाने को कहा है साथ ही धमकी देते हुए कहा अगर सरकार कोई ठोस कदम नही उठती है तो वह मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे 

यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ आक्रमक बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले महराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, इस बार उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. साथ ही मस्जिदों के पास हनुमान चालिसा बजाने की चेतावनी भी उन्होंने दी.

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

मुस्लिम मदरसों में बसते है पाकिस्तानी समर्थक

अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, मैं किसी की प्रार्थना के खिलाफ नहीं हूं. आप अपने घर पर प्रार्थना कर सकते हैं लेकिन सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का निर्णय करना चाहिए. उन्होंने कहा कि, अब मैं चेतावनी दे रहा हूं कि फौरन मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा लें नहीं तो हम मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगा देंगे और हनुमान चालिसा बजाएंगे.

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

ठाकरे ने प्रधानमंत्री से भी अपील करते हुए कहा कि, वह एक बार मुंबई में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में स्थित मस्जिदों पर रेड करा कर देखें. उन्हें यहां रहने वाले अधिकतर लोग पाकिस्तानी सपोर्टर मिलेंगे. उन्होंने मोदी से मदरसों में भी रेड की बात कही. राज्य सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस को भी पता है कि कहां क्या गलत हो रहा है, लेकिन हमारे विधायक उन लोगों को वोट बैंक के रूप में  इस्तेमाल कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad