पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी को शाहिद अफरीदी की बेटी से दुबारा करनी पड़ी शादी

ख़बर शेयर करें -

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की ‘दूसरी शादी’ चर्चा में है। उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से दोबारा शादी की। उनकी शादी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शामिल हुए। शाहिद अफरीदी ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। अब सवाल उठता है कि शाहीन ने दोबारा शादी क्यों की? दरअसल, शाहीन ने इसी साल फरवरी में अफरीदी की बेटी अंशा से शादी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

उस समय दोनों की शादी में कई रिश्तेदार शामिल नहीं हो पाए थे। इस कारण शाहीन और अंशा ने फिर से शादी करने का मन बनाया। शाहीन चाहते थे कि विश्व कप से पहले यह काम हो जाए। अफरीदी ने अपने दामाद की बात मानी और दोबारा अपनी बेटी की शादी कराई। शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी और शाहीन को को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

शाहीन की शादी में इस बार कई खास मेहमान दिखाई दिए। पूर्व बल्लेबाज सईद अनवर शामिल हुए। बाबर आजम भी शादी समारोह में काफी खुश नजर आए। उन्होंने शाहीन के साथ और उनके ससुर शाहिद अफरीदी के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad