Rishi sunak- ब्रिटिश पीएम पद की रेस में पिछड़े ऋषि सुनक, टूट सकता है ख्वाब…….

ख़बर शेयर करें -

ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में वहां की विदेश सचिव लिज ट्रस ब्रिटिश-भारतीय पूर्व मंत्री ऋषि सुनक से आगे निकल गई हैं। नवीनतम सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक ट्रस ने 28 वोट की बढ़त बनाई है। 21 जुलाई को कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने बोरिस जॉनसन को बदलने की दौड़ में सुनक और ट्रस दोनों को पार्टी के नेतृत्व प्रतियोगिता के अंतिम चरण में भेजने के लिए मतदान किया था। सर्वे के अनुसार, इनमें से एक को अब 4 अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतदान में पार्टी सदस्यों द्वारा अगले पीएम के रूप में चुना जाएगा। आंकड़े से पता चला था कि 46 वर्षीय ट्रस 42 वर्षीय पूर्व चांसलर पर 19 अंकों से बढ़त बना लेंगी। सर्वे बुधवार और गुरुवार को कंजरवेटिव पार्टी के 730 सदस्यों में किया गया. 62 प्रतिशत सदस्यों ने कहा कि वे ट्रस को वोट देंगे और 38 प्रतिशत ने सुनक को चुना. इनमें वो लोग शामिल नहीं हैं जिन्होंने कहा कि वे वोट नहीं देंगे या वे नहीं जानते। ट्रस ने 24 प्रतिशत प्वाइंट अंकों की बढ़त हासिल की है जो दो दिन पहले के 20 प्वाइंट अंकों की बढ़त से अधिक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान
Ad Ad
Ad