सोनिया गांधी के सचिव पर रेप का आरोप, नौकरी और शादी का झांसा देकर किया गंदा काम

ख़बर शेयर करें -

सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि माधवन ने उसे नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस मामले की शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने उत्तम नगर थाने में 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। द्वारका के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि माधवन के खिलाफ आईपीसी के तहत दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस 71 वर्षीय माधवन के खिलाफ इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि महिला दिल्ली में ही रहती है। उसके पति की 2020 में मौत हो गई थी, जो कांग्रेस कार्यालय में काम करता था। पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

2020 में उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत और कोरोना के कारण उसे खाने के भी लाले पड़ गए। वह मदद के लिए पार्टी दफ्तर गई तो वहां उसे किसी कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन का मोबाइल नंबर दे दिया। फोन पर उसने माधवन को अपनी माली हालत के बारे में बताया और काम दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद अक्सर माधवन और महिला के बीच बातचीत होने लगी। 21 जनवरी 2022 को माधवन ने उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने की बात की और पीड़िता को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अकेला है और उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं। एक दिन आरोपी ने उसे रात को मिलने के लिए उत्तम नगर बुलाया। पहले महिला ने मना कर दिया, लेकिन जिद करने पर चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

आरोपी ने महिला को गाड़ी में बिठाकर अपने चालक को कार से उतार दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद उसने उसके साथ गंदा काम किया। फरवरी 2022 में आरोपी ने पीड़िता को सुंदर नगर स्थित अपने मकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच पीड़िता को पता चला कि उसकी पत्नी अभी जीवित है। पीड़िता ने माधवन से जब पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में उसने पीड़िता को कुछ पैसों का लालच देकर चुप रहने के लिए कहा। बात नहीं बनी तो उसने पीड़िता को जान से मरवाने की धमकी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad