नैनीताल के पास कार दुर्घटना, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। नैनीताल रोड में घटघड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त में कई लोग घायल चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बची। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या- डीएल 4सीएजेड 5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूंगी उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 47 वर्ष चला रहा था।

चालक ने बताया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गए जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया। घायलों में यशोदा (45) पत्नी वेद प्रकाश निवासी ए-6जे, एक्ट 1 नागलोई दिल्ली गंभीर रूप से घायल है। सपना (20) पुत्री वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त को रेपफर किया।

Ad