संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे देश छोड़कर भागे….इस देश में ली है पनाह…

ख़बर शेयर करें -

संकटग्रस्त श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं। वह भागकर मालदीव पहुंचे हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है। वह किस तरह भागने में कामयाब रहे, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों के कब्जे के बाद राजपक्षे यहां से भागकर किसी अज्ञात जगह चले गए थे। उनके इस्तीफे का 13 जुलाई यानी आज आधिकारिक एलान होना था।

यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान

गोतबाया राजपक्षे का हस्ताक्षरित इस्तीफा एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया गया था जो इसे संसद अध्यक्ष को सौंपेंगे। 13 जुलाई को इसकी औपचारिक घोषणा होनी थी। श्रीलंका में सड़क पर विरोध को देखते हुए अब सर्वदलीय सरकार बनने पर मंत्रिमंडल इस्तीफा देगा। इससे पहले श्रीलंका के पूर्व वित्तमंत्री और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के छोटे भाई बासिल राजपक्षे की देश छोड़कर भागने की कोशिश नाकाम रही। बासिल को कोलंबो हवाई अड्डे के वीआईपी टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन एक आव्रजन अधिकारी ने उन्हें पहचान लिया और उनकी यात्रा को क्लीयरेंस देने से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमरीका की खुफिया रिपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय खलबली....घबराए ट्रंप ने आगे बढ़ाया युद्ध विराम... मानने को तैयार नहीं ईरान
Ad Ad
Ad