भयावह-शर्मनाक-इजरायली टूरिस्ट सहित दो महिलाओं से गैंगरेप, तीन दोस्तों को नहर में फेंका, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

कर्नाटक के कोप्पल जिले से दो महिलाओं के साथ रेप की खबर आई है। पीड़ित महिलाओं में से एक विदेशी पर्यटक है। उनके साथ तीन पुरूष भी थे। आरोपियों ने तीनों को बुरी तरह पीटा और पानी में फेंक दिया। 8 मार्च की सुबह एक पुरुष का शव बरामद कर लिया गया है। घटना राज्य के फेमस टूरिस्ट स्पॉट ‘हम्पी’ शहर की है। यहां ठीक संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। पुलिस के मुताबिक 6 मार्च की रात 11 से 11.30 बजे के बीच घटना हुई।

27 साल की एक पीड़िता इजरायली पर्यटक

मशहूर सनापुर झील के पास अज्ञात अपराधियों ने महिलाओं का बालात्कार किया। 27 साल की एक पीड़िता इजरायली पर्यटक हैं। 29 साल की दूसरी पीड़िता एक होमस्टे चलाती हैं। अपराध के समय दोनों महिलाओं के साथ ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक भी थे। हमलावरों ने उनको तुंगभद्रा नहर में फेंक दिया। घटना वाली रात से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग के अधिकारी लापता पर्यटक की तलाश कर रहे थे। अब उनका शव झील से मिला है। उनकी पहचान ‘बीबॉस’ के रूप में हुई है। दो अन्य पुरुषों में एक अमेरिका से एक हैं और दूसरे महाराष्ट्र के। मारपीट के बाद दोनों घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

पास आए और उनसे पेट्रोल पंप के बारे में पूछा

बेल्लारी के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस लोकेश कुमार ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया- तीन पुरुष और एक महिला हम्पी, अनेगुंडी और दूसरी जगहों पर घूमने आए थे। ये लोग एक प्राइवेट होमस्टे में रुके थे। ये लोग होमस्टे की महिला मालकिन के साथ घूमने निकले। बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आए और उनसे पेट्रोल पंप के बारे में पूछा। आरोपियों ने कहा कि उनके पास पेट्रोल खरीदने के पैसे नहीं हैं और पैसे मांगे। पीड़ितों ने उन्हें 20 रुपये दिए लेकिन उन्होंने 100 रुपये मांगे। एफआईआर के मुताबिक होमस्टे की मालकिन ने आरोपियों को बताया कि यहां आसपास पेट्रोल पंप नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

इसके बाद वो नकदी मांगने लगे। बहस के बाद कन्नड़ और तेलुगु बोल रहे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया। जब पुरुष पर्यटक नहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तो तीनों हमलावरों में से दो ने महिलाओं के साथ बलात्कार किया.

पुलिस की एक टीम संदिग्धों की तलाश कर रही है। गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शव मिलने से पहले दर्ज की गई एफआईआर में अब हत्या से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। बीएनएस की धारा 309(6) (चोरी या जबरन वसूली), 311 (मौत या गंभीर चोट पहुंचाने के इरादे से डकैती), 64 (रेप), 70(1) (गैंग रेप) और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad